ग्वालियर गिर्द: बच्ची की हत्या के मामले में पडौसी अमीन खां गिरफ्तार, चोरी के शक में की थी बालिका से बेरहमी से मारपीट
बरा गांव में 8 वर्षीय अलीना खान की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोट और दिमागी सदमे से मौत की पुष्टि होने पर पुलिस ने पड़ोसी दंपति अमीन और रेशमा खान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।आरोप है कि चोरी के शक में बच्ची को घर ले जाकर बांधकर डंडों से पीटा गया।आरोपी अमीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि पत्नी फरार है।