बेरमो: जारंगडीह में ट्रांसफार्मर खराब, बिजली न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम
Bermo, Bokaro | Jun 9, 2026 बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह में मंगलवार समय लगभग साढ़े आठ बजे बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। 5-6 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पानी और रोशनी तक नसीब नहीं हो रही थी। गुस्साए लोगों ने सीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतरकर आवागमन ठप कर दिया।