देवरी: देवरी थाना पुलिस ने 300 किलो जवा महुआ और 50 लीटर देशी शराब को किया नष्ट
Deori, Giridih | Oct 17, 2025 गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार देवरी थाना क्षेत्र के टिहरो ,माधोपुर सहित विभिन्न जगहों पर देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू के नेतृत्व में शुक्रवार को छापामारी अभियान चलाया गया इस दौरान जहां जवा महुआ को नष्ट किया गया वही बरामद शराब को भी नष्ट किया गया उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार लगभग 5 बजे थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने दी