पन्ना जिले के गुनौर में बेलगाम बोलेरो ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी । एक्सीडेंट में बाइक सवार संदीप गौतम गंभीर घायल हो गए । स्थानीय लोगों ने घायल संदीप को गुनौर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक होने से रविवार की दोपहर 2 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ।