बिसौली: बिसौली में पीएनबी शाखा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बैंक प्रबंधक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Bisauli, Budaun | Jun 24, 2026 बिसौली नगर के रोडवेज स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। तेज धमाके के साथ आग भड़कने से बैंक परिसर में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बैंक प्रबंधक विवेक कुमार वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।