बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट में धूमधाम से मनाई गई बापू जी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती।दो अक्टूबर के दिन देश के दो महापुरुषों की जयंती मनाई गई।जिसमें "जय जवान जय किसान" का नारा देने वाले भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और "सत्य अहिंसा" के रास्ते पर चलकर अंग्रेजों को झुकने पर मजबूर करने महात्मा गांधी का जन्म आज ही के दिन हुआ था।