बेनीपट्टी: व्यवहार न्यायालय के कर्मियों ने व्यवहार न्यायालय परिसर में 4 सूत्री मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
सोमवार को बेनीपट्टी अनुमंडल के बेनीपट्टी व्यवहार न्यायालय के कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर बेनीपट्टी व्यवहार न्यायालय परिसर में 4 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में शामिल कर्मियों ने जानकारी दी कि हमारी 4 सूत्री मांगे पूरी नहीं हुईं तो हम लोग इससे भी तेज धरना प्रदर्शन करेंगे।