मांगरौल: मांगरोल कस्बे की बाणगंगा नदी में गिरी गाय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
Mangrol, Baran | Sep 14, 2024 मांगरोल में पूर्व सरकार द्वारा बनाए गए बाणगंगा नदी फ्रंट, जो साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर तैयार किया गया था, अब मवेशियों के लिए एक बड़ी मुसीबत बन चुका है। शनिवार को एक गाय इस नदी में गिर गई, और उसे बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बड़ी मुश्किल से लोगों ने गाय को बाहर निकाला।