मांगरौल: 132 केवी जीएसएस पर मेंटिनेंस के चलते गुरुवार सुबह 10 बजे से 4 बजे तक मांगरोल शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली रहेगी बंद
Mangrol, Baran | Sep 12, 2024 बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि गुरूवार को राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड द्वारा 132 केवी जीएसएस मांगरोल पर मेंटीनेंस का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मांगरोल शहरी एवं मांगरोल ग्रामीण से संबंधित जीएसएस बमोरी कला ईसरपुरा मुंडला बोहत और सीसवाली की शहरी और ग्रामीण सप्लाई बंद रहेंगी।