मांगरौल: सीसवाली थाना परिसर में आगामी त्यौहारों को लेकर थानाधिकारी ने ली डीजे साउण्ड वालों की मीटिंग
Mangrol, Baran | Sep 12, 2024 आगामी त्यौहारों को लेकर सीसवाली थाना प्रभारी छोटू लाल वर्मा ने थाना परिसर में डीजे साउण्ड वालों की मिटिग ली।मिटिग में थानाधिकारी ने डीजे वालों से गाड़ी में ऊपर नहीं बैठने,आवाज कम रखने, किसी भी प्रकार के भड़काऊ गाने नहीं चलाने की सख्त हिदायत दी गई। थानाधिकारी ने कहा की नियमानुसार नहीं चलने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।