सहारनपुर: गैस संकट में उम्मीद की किरण, उत्तर प्रदेश की पहली आत्मनिर्भर सहारनपुर की गौशाला गोबर से बना रही बिजली और रसोई गैस
पश्चिम एशिया युद्ध से बिगड़े किचन बजट और LPG सप्लाई की किल्लत के बीच सहारनपुर नगर निगम की मां शाकंभरी कान्हा उपवन गौशाला (सावलपुर नवादा रोड) ने आत्मनिर्भरता का मंगलवार शाम 4:00 बजे शानदार उदाहरण पेश किया है। यहां गोबर से बने बायोगैस प्लांट ने न सिर्फ पूरी गौशाला को बिजली मुहैया कराई, बल्कि LPG के बिना ही रसोई संचालित कर रही है।