मंझिआंव: गहेड़ी से कोयल नदी पुल मार्ग पर जर्जर सड़क बनी मुसीबत, रोज जाम और दुर्घटना का खतरा
मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 में गहेड़ी गांव से कोयल नदी पुल तक जाने वाली सड़क इन दिनों लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। यह सड़क गढ़वा और पलामू जिले को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है, लेकिन इसकी हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे बन जाने और सड़क के संकरा हो जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। एक समय में केवल एक ही वाहन गुज