बेगूसराय: फुलवरिया थाना पुलिस ने 9 ग्राम स्मैक के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
फुलवरिया थाना की पुलिस ने 09 ग्राम स्मैक के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत 01 मोबाइल, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड एवं एक एटीएम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है.