कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में सोमवार की शाम 04:00 बजे जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक का उद्देश्य जिले में सड़क सुरक्षा की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करना तथा प्रभावी प्रशासनिक और तकनीकी उपायों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में और अधिक कमी लाना है.