चूरू जिले में किसानों के बकाया फसल बीमा क्लेम को लेकर 13 मार्च को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट में किसान प्रतिनिधिमंडल और प्रशासन के बीच हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। बैठक में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और राजस्थान सरकार के संयुक्त निदेशक फसल बीमा जगदेव सिंह मौजूद रहे।