कैराना: किवाना मोड के निकट सड़क हादसे में मासूम बच्चे समेत तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया
Kairana, Shamli | Apr 17, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के किवाना मोड के निकट सड़क हादसा सामने आया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार, फारूक अपनी मां की दवाई लेने के लिए शामली जा रहा था। बाइक पर उसकी मां और एक बालक भी सवार था। जब वह किवाना मोड के निकट पहुंचे, तो सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण सड़क पर गिर गए और तीनों घायल हो गए।