कटनी नगर: जीआरपी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश रेल एसपी सुंदर सिंह कलेश ने जीआरपी थाने में की पत्रकारवार्ता
जीआरपी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस पूरे मामले का खुलासा रेल एसपी सुंदर सिंह कलेश के कटनी आगमन पर जीआरपी थाने में पत्रकारवार्ता में इस मामले का उन्होंने खुलासा किया। आरोपियो के पास से 10 लाख से अधिक मूल्य के सोने के जेवर बरामद किए गए है। पकड़े गए आरोपियो में 2 आरोपी जीआरपी के निगरानी बदमाश है।