पटेरा: पटेरा हिंडोरिया मार्ग पर चक्की के पास सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, जनपद सदस्य ने अस्पताल पहुंचाया
Patera, Damoh | Apr 21, 2026 पटेरा हिंडोरिया मार्ग पर चक्की के पास बाइक सवार सड़क हादसे में घायल हो गए,सोमवार देर रात सूरज एवं अजय निवासी मुड़िया जो की कहीं से लौट रहे थे कि पटेरा हिंडोरिया मार्ग पर चक्की के पास सड़क हादसे में घायल होकर घटना स्थल पर ही पड़े हुए थे कि वहीं से निकल रहे जनपद सदस्य जितेंद्र पाठक ने मानवता दिखाते हुए अपने वाहन से उन्हें हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र भेजा।