सुपौल: गोपालपुर सिरे पंचायत: कोसी नदी में डूबी लापता बच्ची का शव 24 घंटे बाद मिला, गांव में मातम
Supaul, Supaul | Apr 24, 2026 सुपौल जिले के गोपालपुर सिरे पंचायत में कोसी नदी में डूबने की दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में लापता हुई एक बच्ची का शव 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। राजस्व अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम के लगातार प्रयास के बाद बच्ची का शव खोज निकाला गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ही गांव