गभाना: हाईवे पर चूहरपुर के पास धूं-धूकर जली कार, बाल-बाल बचे कार सवार
गभाना क्षेत्र में हाईवे पर चूहरपुर के पास चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते कार सवार दोनों युवक बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इंस्पेक्टर गभाना मनोज कुमार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर रात्रि में करीब 11:30 बजे हाईवे पर चूहरपुर गांव के पास एक कार में अचानक धुआं उठने लगा।