कैराना नगर के मोहल्ला गुलशन नगर में प्रोपर्टी में हिस्सेदारी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे मिली जानकारी के अनुसार, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पक्ष ने पुलिसकर्मियों के सामने भी मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।