उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख आज बरेली सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने कृषि विभाग की हाई-लेवल समीक्षा बैठक की। मंत्री ने साफ कहा किसानों को दिक्कत हुई… ये सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी मंत्री औलख ने दावा किया कि जिले में खाद और बीज का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है… सप्लाई चेन पूरी तरह दुरुस्त है… और किसानों को एक भी दिन की परेशानी नहीं होगी।