बिक्रमगंज: विक्रमगंज दिनारा मुख्यपथ पर महरोड़ गांव के पास दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की हुई मौत
विक्रमगंज के महरोड़ गांव के समीप विक्रमगंज दिनारा मुख्यपथ पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक भीषण सड़क हादसा एक ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महरोड़ गांव के पास गिट्टी लदा एक हाइवा और अज्ञात वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।