देवघर: बुद्ध पूर्णिमा को लेकर बाबा मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
बुद्ध पूर्णिमा को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शुक्रवार सुबह 6:00 से भारी संख्या में भक्त पहुंचे शुभ तिथि होने से बड़ी संख्या में भक्तों ने शिवगंगा में डुबकी लगाई सभी भक्त स्नान कर बाबा मंदिर पहुंचे इससे पूरा मंदिर परिसर बोल बंम व जय शिव के जयकारों से गूंज उठा भक्तों की कतार बाबा मंदिर परिसर से बाहर निकल कर मानसरोवर स्थित क्यू परिसर के पास पहुंच गई।