खुरई: वारदाना न होने और सर्वर डाउन होने से किसान अनाज तुलाई के लिए परेशान
Khurai, Sagar | Apr 28, 2026 जैसे तैसे प्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य खरीदी प्रारम्भ की लेकिन खरीदी केंद्रों पर वरदाना नहीं होने और सर्वर डाउन होने से किसानों को अपने अनाज की तुलाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है, वरदान इतना कम आता है कि पूरी तुलाई के पहले खत्म हो जाता है,प्रभावशाली किसानों की तुलाई पहले की जाती है, मंगलवार रात 8 बजे किसान ने बताया कि सर्वर के कारण तुलाई नहीं हो पा रही है।