जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने आज शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पंचायत समिति कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।