रामानुजगंज: धूल के गुबार में दफन एनएच-343, राहगीरों की जान जोखिम में
रामानुजगंज शनिवार। रामानुजगंज से बलरामपुर तक एनएच-343 निर्माण कार्य जारी है, लेकिन निर्माण एजेंसी की लापरवाही अब लोगों पर भारी पड़ रही है। सड़क पर समय पर पानी का छिड़काव नहीं होने से पूरा मार्ग धूल के गुबार में तब्दील हो गया है। हालात ऐसे हैं कि बाइक सवारों और अन्य वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।