पन्ना: पन्ना में दर्दनाक हादसा: पथ कार्यक्रम में जा रहे ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर पलटा, बच्चों-महिलाओं समेत 12 घायल,
Panna, Panna | Jun 12, 2026 नादन गांव के पास बीती रात 1 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुटहा गांव के ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे में घायल दो मासूम बच्चों और तीन महिलाओं सहित 5 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया है।