हेरहंज: लोदमदाग गांव के पास बारात वाहन पेड़ से टकराया, 6 बाराती घायल, दो रिम्स रेफर
हेरहंज बारियातू मार्ग पर बुधवार दोपहर 2 बजे लोदमदाग गांव के पास बाराती वाहन पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार सात बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी पहचान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊलातू गांव निवासी सीताराम भगत के पुत्र रविंद्र भगत,पुरण टाना भगत के पुत्र कार्तिक भगत,रामा उरांव के पुत्र संतोष उरांव सहदेव भगत के पुत्र जयराम भगत आदि शामिल है l