बहराइच: मधवा पुल के पास चलती बाइक से गिरकर विवाहिता की हुई मौत, बेटे को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मधवा पुल के पास में चलती बाइक से गिरकर विवाहिता घायल हो गई थी। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए थे। जहां विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।