महासमुंद के झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से डायरिया पीड़ित दो लोगों की मौत, 6 माह की बच्ची हुई अनाथ
महासमुंद। जिले में संचालित अवैध क्लीनिक और झोलाछाप डॉक्टरों की शिकायत और निरीक्षण के बाद भी खुलेआम अपनी दुकानदारी चला रहे हैं। जबकि झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज के बाद लोगों की तबियत बिगड़ने और मौत तक हो चुकी है। ऐसा ही मामला महासमुंद जिले पिथौरा ब्लाक ग्राम दुरुगपाली पंचायत का है जहां उल्टी दस्त डायरिया बुखार से दो महिलाओं की मौत हो गई है