गाज़ीपुर: गाजीपुर में गूंजा अवधी संस्कृति का स्वर, लोकगीत-लोकनृत्य ने बांधा समां, संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से हुआ भव्य आयोजन
गाजीपुर में भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं को सहेजने की दिशा में एक शानदार पहल देखने को मिली। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित अवधी लोकगीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक उत्सव ने दर्शकों का दिल जीत लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा यह आयोजन न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का संदेश भी दे गया।