पूरनपुर: ट्रांस शारदा पार गुरुद्वारे में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया
पूरनपुर। ट्रांस शारदा पार के गुरुद्वारे में बैसाखी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का गुरुद्वारे में आना शुरू हो गया, जहां गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का समापन हुआ और विशेष कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। रागी जत्थों ने गुरुबाणी का मधुर गायन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मत्था टेका।