धमतरी: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी जबरदस्त ठोकर, जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बोरेन्दा जिला दुर्ग निवासी धनेश्वर साहू 30 जुलाई को किसी काम से भखारा आया था। वापस जाते समय सिलिडीह मोड़ के पास उसे अज्ञात वाहन नहीं ठोकर मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। यहां लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।