अमरोहा: रजबपुर थाना पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश
Amroha, Amroha | May 19, 2025 आज सोमवार की सुबह करीब 11:00 बजे रजबपुर थाना पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। रजबपुर थाना प्रभारी कमल तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकेंद्र पुत्र अनिल कुमार निवासी गांव जलालपुर कला थाना रजबपुर,व लीलपथ पुत्र रामकिशन निवासी गांव गजरौला प्रभुबन को घर में घुसकर मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।