चायल: साराय अकील में भीषण जाम, रावणा मैदान से राजा तालाब तक 500 मीटर लंबी वाहनों की कतार, 40 मिनट तक लोग रहे परेशान
नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार रात अचानक भीषण जाम लगने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रावणा मैदान से लेकर राजा तालाब तक लगभग 500 मीटर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार रात अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण सड़क पर लंबी कतार लग गई!