जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय चौटाला बाढ़डा पहुंचे और हरियाणा की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी को डम्मी सीएम करार दिया । चौटाला ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कमान अब दिल्ली में बैठे नेताओं के हाथों में है और मुख्यमंत्री केवल नाममात्र के हैं।