हरदा: शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का जनआक्रोश प्रदर्शन, नगर पालिका घेराव में पुलिस से हुई झूमाझटकी।
Harda, Harda | Jun 25, 2026 हरदा में आज 25 जून दोपहर 1 बजे कांग्रेस ने शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर जनआक्रोश रैली निकालते हुए नगर पालिका का घेराव किया। रैली की शुरुआत नारायण टॉकीज चौक से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे।