मिर्ज़ापुर: यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की फर्जी फेसबुक आईडी से ठगी के प्रयास का मामला आया सामने, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश में ठगो ने कैबिनेट मंत्री को भी नहीं छोड़ा। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के नाम का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परिचितों को ठगी करने के उद्देश्य से मैसेज भेज कर बनाया जा रहा था दबाव। जानकारी होने पर अपनादल एस के नेता दुर्गेश पटेल ने मंत्री के निर्देश पर देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को पत्र दिया जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।