मंदसौर: ग्राम डोराना में जर्जर स्कूल भवन ढहाया, हादसे की आशंका को देखते हुए पंचायत की कार्रवाई
मंदसौर। जिले के ग्राम डोराना में दोपहर ग्राम पंचायत ने जेसीबी की मदद से जर्जर स्कूल भवन को ध्वस्त कर दिया,उप सरपंच गोविंद सिंह सिसोदिया ने बताया कि जिला शिक्षा विभाग ने एक वर्ष पहले भवन हटाने के निर्देश दिए थे, भवन पूरी तरह जर्जर होने से हादसे की आशंका बनी हुई थी। सुरक्षा के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई,