मांझी: हसन अली बाजार में बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, मांझी सीएससी में भर्ती
Manjhi, Saran | May 9, 2026 मांझी नगर पंचायत के हसन अली बाजार पर शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल युवक की पहचान मांझी माली टोला निवासी अहमद अली का पुत्र इरफान अली के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। घायल को मांझी सी एच सी में भर्ती कराया गया है