उरई: डकोर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान फरार चल रहे 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
Orai, Jalaun | May 17, 2025 शनिवार की दोपहर 3:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के डकोर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए चैकिंग कर रही थी तभी चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को पकड़ा जिनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे और वह फरार चल रहे थे, वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्याया में पेश किया है।