सरवाड़: काबरिया में श्री राम महायज्ञ का शुभारंभ, 25 मई तक चलेगा यज्ञ, प्रथम दिवस पर हवन और अनुष्ठान संपन्न
Sarwar, Ajmer | May 19, 2026 बघेरा के ग्राम काबरिया स्थित अति प्राचीन हनुमान मंदिर,तुलसीदास जी की बावड़ी पर श्री राम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।यह महायज्ञ 19 मई से 25 मई तक चलेगा।प्रथम दिवस पर हवन और अनुष्ठान मंगलवार शाम 6 बजे संपन्न हुए।महाराज राजाराम दास द्वारा अरणि मंथन किया गया।अरणि मंथन अग्नि उत्पन्न करने की एक प्राचीन वैदिक प्रथा है,जिसमे प्राकृतिक तरीके से अग्नि प्रज्वलित की जाती है।