लोहरदगा: जोरी शहेदा तालाब के पास सड़क दुर्घटना, अज्ञात युवक गंभीर घायल, पहचान के लिए अपील
बुधवार दोपहर 1 बजे लोहरदगा के जोरी शहेदा तालाब के समीप सड़क दुर्घटना की घटना सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार एक अज्ञात युवक वाहन चलाते समय बिजली के खंभे से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल लोहरदगा लाया गया,