राजगढ़: ब्यावरा के सरकारी गोदाम से 358 क्विंटल गेहूं गायब, दस्तावेजों के मिलान में सामने आई गड़बड़ी
ब्यावरा के वेयर हाउस एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के सरकारी गोदाम में रखें 358 क्विंटल गेहूं कम मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया। इस गेहूं की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। जिसे समर्थन मूल्य पर खरीदा गया था। दस्तावेजों के मिलान के दौरान यह गड़बड़ी सामने आई है। वेयरहाउस के प्रबंधक संजय दांगी ने सोमवार को दोपहर 12:00 बजे करीब इसकी पुष्टि भी की है।