उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम को देखते हुए ऊधमसिंहनगर जिले के एडीएम पंकज उपाध्याय के द्वारा रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 3:30 बजे एडीएम पंकज उपाध्याय के द्वारा किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया है।