चंदिया: चंदिया में 15 से 17 मई तक नौगजा शाहदाता उर्स, तैयारियों के लिए 9 मई को अहम बैठक
उमरिया जिले के चंदिया नगर में हजरत नौगजा शाहदाता रहमतुल्ला अलैह का रात्रिकालीन उर्स 15, 16 और 17 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। उर्स आयोजन की तैयारियों को लेकर 9 मई को सुबह 11 बजे नगर परिषद चंदिया में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।बैठक में उर्स से जुड़े सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों, समिति सदस्यों एवं संबंधित लोगों से उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।