सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से 11 से 25 दिसंबर तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। टोल पर मार्ग से गुजरने वाले हेवी गुड्स व्हीकल एवं लाइट मोटर व्हीकल चालकों को रोककर उनके वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए तथा यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।