मेदिनीनगर (डालटनगंज): विशुनपुरा में छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात आई सामने
पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुरा गांव में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां देवंत गिरी के पुत्र सुनील गिरी की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे इलाज के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर