सहारनपुर: पड़ोसी हैरान, 'ऐसा लड़का नहीं लगता था हारिश अली', सहारनपुर ISIS आरोपी का मानकमऊ स्थित घर हुआ खाली
उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने मुरादाबाद से BDS सेकंड ईयर के छात्र हारिश अली (19) को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से सहारनपुर के मोहल्ला मानकमऊ निवासी हारिश अली पर आतंकी संगठन ISIS के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़ने का आरोप है। ATS के अनुसार वह ISIS हैंडलर्स के संपर्क में था और सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट्स के जरिए लोगों को आत्मघाती हमलों के लिए उकसाता।